रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर बिक्री करने वाले दुकान संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70,000 रुपये कीमत के विभिन्न पटाखे जब्त किए गए हैं। 5 नवंबर को सूचना मिली कि बजरंग नगर स्थित ए टू जेड कॉस्मेटिक दुकान के संचालक द्वारा दुकान में अवैध रूप से विभिन्न प्रकार के पटाखों का भंडारण कर बिक्री हेतु रखा गया है।
सूचना पर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं एसीपी आजाद चौक मानसी नानाभाऊ साकोरे के निर्देशन में थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक अर्चना धुरंधर के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस तथा नगर निगम जोन क्रमांक 07 की संयुक्त टीम ने दुकान में दबिश देकर रेड कार्रवाई की।
दुकान में क्या मिला?
दुकान में उपस्थित व्यक्ति ने अपना नाम रूपेश ठाकुर बताया। टीम द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर वहां विभिन्न प्रकार के पटाखों का अवैध रूप से भंडारण पाया गया। पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
टीम ने आरोपी के कब्जे से फुलझड़ी, अनारदाना, चकरी, चुटफुट लाल दाना, ताज, तोता बत्ती पटाखा, रस्सी पटाखा, गोली, लाल दाना पटाखा, स्काई शॉट पटाखा एवं पटाखा फोड़ने की बंदूक सहित कुल 70,000 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए।
आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 281/26 धारा 287 बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(1)(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
रूपेश ठाकुर पिता धनी राम ठाकुर, उम्र 41 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, थाना आजाद चौक।
