रकुल प्रीत सिंह के ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक ने खींचा ध्यान, तस्वीरों में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Follow Us

मुंबई। रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। रकुल ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस को-ऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं। उन्होंने स्ट्रैपलेस क्रॉप टॉप के साथ हाई-वेस्टेड वाइड-लेग ट्राउजर पहना है, जबकि क्रॉप केप-स्टाइल जैकेट पर बने रंगीन और आर्टिस्टिक प्रिंट पूरे लुक को खास बना रहे हैं।

 

अपने लुक को पूरा करने के लिए रकुल ने स्लीक वेवी हाई पोनीटेल रखी। उनका मेकअप न्यूड और ब्रोंज टोन में है, जिसमें रोजी-पिंक आईशैडो और ग्लॉसी न्यूड-पिंक लिपस्टिक शामिल है। एक्सेसरीज में उन्होंने बड़े हूप इयररिंग्स, गोल्ड रिंग्स और मिनिमल ब्रेसलेट पहना। तस्वीरों में रकुल अलग-अलग एक्सप्रेशन्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिनमें उनका स्टाइल और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा है।