जबलपुर में स्मैक तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 14.44 ग्राम स्मैक, ब्रेजा कार और चार मोबाइल जब्त

Follow Us

क्राइम ब्रांच, तिलवारा और गोहलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; हाईवे पर कार सवार दो आरोपी पकड़े, रद्दी चौकी से तीसरा गिरफ्तार

जबलपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 14.44 ग्राम स्मैक, एक ब्रेजा कार, चार मोबाइल फोन और 17,600 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान थाना तिलवारा पुलिस ने नेशनल हाईवे पर कार सवार दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि थाना गोहलपुर पुलिस ने रद्दी चौकी क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में शामिल बताया जा रहा एक अन्य व्यक्ति मोनू चौधरी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में हाईवे पर दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि 3 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे के जबलपुर-नागपुर मार्ग पर ग्राम जोधपुर पड़ाव के पास वाहन जांच के दौरान लाल रंग की ब्रेजा कार क्रमांक रूक्क 20 ष्टत्र 0401 को चरगवां की ओर से आते देखा। पुलिस को देखकर कार चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोक लिया।

कार में सवार दो व्यक्तियों की पहचान राहुल साहू (31), निवासी गोपाल मंदिर, गोहलपुर और विकास पटेल (30), निवासी गंज खमरिया (बोरिया), कटंगी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कागज की पुडिय़ों में स्मैक बरामद हुई।

स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से गंभीर निमोनिया से पीडि़त 5 वर्षीय बैगा बालक की बची जान

जेब में छिपाकर रखी थी स्मैक, 11 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
पुलिस के अनुसार, राहुल साहू की पेंट की जेब से स्मैक की पुडिय़ा, दो मोबाइल फोन और 10,200 रुपये नकद मिले। वहीं, विकास पटेल की पेंट की जेब से भी स्मैक की पुडिय़ा, एक मोबाइल फोन और 7,130 रुपये नकद बरामद हुए। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 11 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने गोटेगांव निवासी एक अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदकर फुटकर बिक्री के लिए लाना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से स्मैक, 17,330 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी रीतेश पांडे की टीम ने रद्दी चौकी से तीसरे आरोपी को पकड़ा
दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहलपुर रीतेश पांडे ने बताया कि 3 नवंबर 2026 को क्राइम ब्रांच और थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान रद्दी चौकी क्षेत्र में एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सज्जाद खान (27), निवासी सैय्यद मोहल्ला, बजरंग वार्ड, गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी शर्ट की दाहिनी जेब में पारदर्शी पन्नी में स्मैक पाउडर मिला। तौल करने पर उसके कब्जे से 3.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, कट्टा बरामद

गोटेगांव से जबलपुर पहुंचे थे स्मैक बेचने, मोनू चौधरी फरार
पुलिस पूछताछ में सज्जाद खान ने बताया कि वह गोटेगांव नया बाजार निवासी मोनू चौधरी के साथ उसकी लाल रंग की बिना नंबर की सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल से स्मैक बेचने जबलपुर आया था। दोनों रद्दी चौकी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को देखकर मोनू चौधरी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने सज्जाद खान के कब्जे से 3.44 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और 270 रुपये नकद जब्त किए हैं। उसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार मोनू चौधरी की तलाश कर रही है।