दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा बोरसी, दुर्ग स्थित गैलेक्सी हाइट्स के निवासियों को भेजे गए नोटिस के बाद पूरे रहवासियों में चिंता का माहौल बन गया। भारी-भरकम राशि जमा करने के निर्देश से परेशान रहवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। निवासियों ने बताया कि, अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और एकमुश्त बड़ी राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। मामले की गंभीरता को समझते हुए वोरा ने तुरंत हस्तक्षेप किया और नगर निगम आयुक्त से चर्चा की।
वोरा ने आयुक्त से कहा कि, गैलेक्सी हाइट्स के रहवासी गरीब और मध्यमवर्गीय हैं, वे एक साथ इतनी बड़ी राशि देने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने समाधान के तौर पर सुझाव दिया कि, निवासियों से भुगतान तो लिया जाए, लेकिन एकमुश्त नहीं, बल्कि 1500 प्रति माह की दर से राशि ली जाए, ताकि वे बिना आर्थिक दबाव के भुगतान कर सकें। इस व्यवस्था से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
