नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाना है, जबकि गुजरात को इससे एक साल पहले यानी 31 दिसंबर 2028 तक नशामुक्त बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। शाह ने सोमवार को अहमदाबाद में ड्रग्स की बिक्री और सेवन की सूचना देने के लिए 1033 हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान अहमदाबाद में करीब 1,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।
गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य: अमित शाह
