बिहार में पुलिस कार्रवाई पर जेडीयू नेताओं का समर्थन, अपराधियों के खिलाफ सख्ती की वकालत

Follow Us

पटना। बिहार में हाल ही में हुई पुलिस मुठभेड़ों को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। जेडीयू के नेताओं ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दी गई अग्रिम जमानत पर कहा कि जमानत दोष का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। रंजन ने पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वहां नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ रही है और इसे रोकने की दिशा में तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा, “जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राज्य सरकार की यह नीति बिहार में अपराध नियंत्रण में मदद करेगी। जो भी मुठभेड़े हुए हैं, वे सही हैं और सरकार अच्छा काम कर रही है।”