वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया है कि उनकी सख्त निर्वासन नीतियां ‘बहुत कठोर’ रही होंगी, जिसकी वजह से मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसके साथ ही संकेत दिया कि वे आव्रजन के मुद्दे पर अब थोड़ा नरम रुख अपना सकते हैं।
उनसे रविवार को सीबीएस न्यूज़ के साथ एक बातचीत में पूछा गया कि क्या आव्रजन के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई की वजह से रिपब्लिकन पार्टी को वोटों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि इससे फायदा भी हुआ और नुकसान भी।”
अमेरिकी सीमा को सुरक्षित करने और खतरनाक अपराधियों को बाहर निकालने के लिए खुद को “A+” ग्रेड देने की बात कहते हुए उन्होंने यह भी माना कि प्रशासन ने कुछ ऐसे लोगों को भी निर्वासित किया जो वैध रूप से काम कर रहे थे और जिनका एकमात्र उल्लंघन अवैध रूप से देश में प्रवेश करना था। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत कठोर था। मुझे लगता है कि यह बहुत ज्यादा सख्त रहा होगा।”उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
