*रायपुर।* छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष बेमेतरा पुरन दास ने दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पुरन दास ने एनएचएम कर्मचारी संघ के समस्त साथियों एवं प्रदेश के कर्मचारियों की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी को दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना, एकता और खुशहाली का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं उत्साह का संचार करता है।
उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों सहित प्रदेश के विकास में समस्त विभाग के कर्मचारियों के योगदान एवं समर्पण का उल्लेख करते हुए सभी के सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान आत्मीय वातावरण में दीपावली की खुशियाँ साझा की गईं। पुरन दास ने उपमुख्यमंत्री जी के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारी साथियों और उनके परिवारजनों की ओर से सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
