गोलबाजार से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। गोलबाजार से एक्टिवा वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है, विकास कुमार टांडिया ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.06.2026 को दोपहर के समय उसने अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 24 डब्ल्यू 1269 को मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे स्थित शराब दुकान के पास खड़ा किया था तथा वह शराब दुकान के आहाता में चला गया था। कुछ समय पश्चात वापस आने पर उसने देखा कि उक्त वाहन खड़े किए गए स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 97/26 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में शिवराज यादव को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी शिवराज यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की *एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 24 डब्ल्यू 1269 कीमती लगभग 50,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी शिवराज यादव जिला कबीरधाम के थाना कोतवाली से पूर्व में चोरी, आबकारी एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल निरूद्ध रह चुका है। गिरफ्तार आरोपी शिवराज यादव पिता मोहन यादव 33 साल निवासी रामनगर सुमित बाजार के पास थाना कोतवाली कबीरधाम जिला कबीरधाम।

हाल पता – पिथालिया काम्पलेक्स थाना गंज