नगर निगम में 16 से 30 सितंबर तक लगेगा विशेष राजस्व वसूली शिविर, मिलेगा 5% छूट का लाभ

Follow Us

रायपुर। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने चालू वित्त वर्ष के संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने पर 5% छूट का लाभ देने के लिए 16 से 30 सितंबर तक विशेष राजस्व वसूली शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। यह शिविर सभी 10 जोनों और निगम मुख्यालय में सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक लगेगा। आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि उन वार्डों/क्षेत्रों में जहां कम बकायादार हैं या वसूली की संभावना अधिक है, वहां विशेष शिविर आयोजित किए जाएं।आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को व्यक्तिगत निगरानी कर शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

– छूट का लाभ: नागरिकों को निर्धारित अवधि में कर जमा करने पर 5% रिबेट मिलेगा, इसके लिए प्रेरित किया जाए।
– मुख्यालय में शिविर: पूर्व वर्षों की तरह निगम मुख्यालय के प्रवेश द्वार के पास भी शिविर लगेगा, जहां राजस्व और बाजार विभाग के स्टाफ कर, बाजार शुल्क और अन्य देयकों का भुगतान लेंगे।
– नोडल अधिकारी: हर जोन में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा जो शिविर संचालन, वसूली और दैनिक प्रगति रिपोर्ट की जिम्मेदारी संभालेगा।
– प्रचार-प्रसार: मुनादी, पैम्पलेट, बैनर, होर्डिंग, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और चैटबोट के जरिए जानकारी पहुंचाई जाए।
– सुविधा: शिविर में संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्ज की जानकारी, डिमांड बिल और तत्काल भुगतान व ऑनलाइन भुगतान की सुविधा रहेगी।
– समीक्षा: हर जोन रोज की वसूली का ब्योरा रखेगा और दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय के राजस्व विभाग को भेजेगा। बकायादारों से फोन और व्हाट्सएप पर संपर्क कर शिविर में भुगतान के लिए प्रेरित किया जाएगा।