प्रशांत सिंह रघुवंशी इण्डियन कायकिंग एन्ड कैनोइंग के कोषाध्यक्ष हुए निर्वाचित , जिला ओलम्पिक संघ बलौदाबाजार के पदाधिकारियों ने दी बधाईया

Follow Us

भाटापारा। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के सहसचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कैनोइंग एन्ड कायकिंग के सह सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी नई दिल्ली में आयोजित IkCA की वार्षिक आम सभा मे कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए है , प्रशांत सिंह रघुवंशी छत्तीसगढ़ के पहले खेल प्रशासक है जो इंडियन कायकिंग एन्ड कैनोइंग एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष जैसे बड़े एवम अहम पद के लिए निर्वाचित हुए है रघुवंशी पहले कई इन्टरनेशनल कायकिंग एन्ड कैनोइंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व बतौर खेल प्रशासक कर चुके है ,वर्तमान में कायकिंग एन्ड कैनोइंग एक ऐसा ओलम्पिक खेल है

प्रह्लाद की अटूट भक्ति ने दिया संदेश, समुद्र मंथन से निकले अमृत का हुआ गुणगान

जिसमे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी सर्वाधिक पदक छत्तीसगढ़ राज्य को दिला रहे है, छत्तीसगढ़ में नेशनल कैनोइंग एन्ड कैंकिंग चैंपियनशिप खेलो इंडिया अस्मिता लीग जैसे प्रतियोगिता करवाने में या मेजबानी दिलवाने में प्रशांत सिंह रघुवंशी की अहम भूमिका रही है , इस उपलब्धि पर ओलम्पिक संघ बलौदाबाजार के पदाधिकारी आदित्य सिंह , अनुपम अग्रवाल धीरज वाजपई , वर्षा मिरी , वंदना तिवारी , राजकुमार मल , आशीष सिंह ठाकुर , गौतम , शैलेश सिंह सहित समस्त जिला खेल संघ के पदाधिकारियों ने शयभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाटापारा आर पी एफ थाना का सहयोग और तत्परता सराहनीय -डॉ अयाज फ़ारूक़ी