जिनेवा। भारत के डिफेंडिंग चैंपियन डोमाराजू गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप के अपने पहले मैच में काले मोहरों के साथ शुरुआत करेंगे। मंगलवार को उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव से होगा। रविवार को जिनेवा के ‘पैलेस डेस नेशंस’ में एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान, डिफेंडिंग चैंपियन ने दो बड़ी स्विस घड़ियों में से एक को खोला, जिसके अंदर डार्क चॉकलेट से बना एक ‘नाइट’ (घोड़ा) रखा था। उनके द्वारा इसे चुनने का मतलब यह हुआ कि उनके प्रतिद्वंद्वी को पहले मैच में सफेद मोहरें मिलेंगी।
यह मुकाबला स्विट्जरलैंड के कोलोग्नी स्थित ‘फाउंडेशन मार्टिन बोडमर’ में खेला जाएगा।
डिफेंडिंग चैंपियन गुकेश काले मोहरों के साथ अपना पहला मैच खेलेंगे
