बैकुण्ठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाड़ी चौक से एक बड़े सड़क हादसा हुआ। बैकुंठपुर के नेशनल हाईवे (एनएच-43) पर एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुखराम सिंह के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि सुखराम को संभलने का मौका ही नहीं मिला उन्होंने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एनएच-43 में हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

