जगदंबा फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे और गद्दे जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Follow Us

दुर्ग। जिले में जगदंबा फोम के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।