स्वास्थ्य व्यवस्था पर बैज की चुनौती स्वीकार: जायसवाल बोले- अस्पताल बताइए, साथ चलेंगे

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को प्रदेश के किसी भी अस्पताल में जाकर जमीनी स्थिति देखने की चुनौती दी है। बैज ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मंत्री के साथ अस्पतालों का दौरा करने की बात कही। बैज की चुनौती पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी साथ चलने की सहमति जताई। उन्होंने कहा कि बैज अपनी पसंद का कोई भी अस्पताल चुन सकते हैं। बस्तर से लेकर रायपुर तक किसी भी अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा सकता है।

Murder Case: एक महीने से लापता थी महिला, घर के सेप्टिक टैंक में मिला शव

जायसवाल ने कहा कि अगर बैज अस्पताल का निरीक्षण करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी भेज दें, वे उनके साथ जरूर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक मित्र के रूप में भी उनके साथ अस्पताल पहुंचेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में चर्चा करने का कोई “इंफेक्शन” आ गया है। अब दोनों नेताओं की सहमति के बाद निगाहें इस बात पर हैं कि अस्पताल का चयन कब और कहां होता है और क्या दोनों नेता साथ जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखते हैं।

हेरोइन तस्करी पर धमतरी पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार