धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी और बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा
धमतरी एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन निश्चय” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुरूद पुलिस को यह कार्रवाई करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
भैरमगढ़ जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी बरामदगी, एके -47 और जिंदा कारतूस मिले
आपको बता दे, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा (24), निवासी कलार पारा कुरूद, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ (24), निवासी नयापारा धमतरी और सूरज रजक (29), निवासी बजरंग चौक धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
