ओहायो। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स का एकल मुकाबलों में खराब दौर जारी है। सिनसिनाटी ओपन के पहले दौर में 46 वर्षीय अमेरिकी स्टार को कोलंबिया की क्वालीफायर एमिलियाना अरांगो ने सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। इसके साथ ही वीनस को लगातार 13वीं एकल हार का सामना करना पड़ा। वीनस को टूर्नामेंट में वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश मिला था, लेकिन वह एकल में जीत की तलाश पूरी नहीं कर सकीं। जुलाई 2025 से जारी उनका हार का सिलसिला अब भी कायम है।
वर्ल्ड कप जीतने को बेताब भारत, हरमनप्रीत ने जताया खिताब का भरोसा
मुकाबला करीब एक घंटे पांच मिनट चला, जिसमें अरांगो ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। अरांगो ने पांच ब्रेक-पॉइंट में से चार का फायदा उठाया, जबकि वीनस अपने एकमात्र ब्रेक-पॉइंट को भुना नहीं सकीं। पहली सर्व पर भी दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर रहा। हार के बावजूद वीनस ने अपने खेल को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि, वह शॉट्स पर नियंत्रण बना पा रही थीं, लेकिन निर्णायक मौकों पर निरंतरता की कमी रही। अब वीनस की नजर डबल्स मुकाबले पर है, जहां वह अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ कोर्ट पर उतरेंगी। दोनों बहनों का सामना मार्टा कोस्त्युक और पेटन स्टर्न्स की जोड़ी से होगा।
डेट फंड्स क्या हैं और इनमें कैसे करें निवेश? जानिए फायदे और जोखिम
