शराब भट्ठी के विरोध में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: NH-30 पर चक्काजाम, डिप्टी सीएम का काफिला भी फंसा

Follow Us

कवर्धा। जिले के पोंडी क्षेत्र में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर घंटों यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोग और छात्र लंबे समय से शराब भट्ठी को आबादी और शैक्षणिक क्षेत्र से हटाने की मांग कर रहे थे।

कई बार ज्ञापन और विरोध प्रदर्शन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज कर दिया। चक्काजाम का असर इतना व्यापक रहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का काफिला भी जाम में फंस गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे।