रायपुर में महिला से गैंगरेप, डीडी नगर पुलिस जांच में जुटी

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। सरोना स्थित शराब भट्टी के पास एक महिला के साथ तीन युवकों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर डीडी नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में घटना से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

महिला का आरोप है कि तीन युवक उसे सरोना के साथ दो बार दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो आरोपियों ने कथित तौर पर एक-एक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद तीनों युवक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडी नगर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनके संबंध में उपलब्ध जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटना के क्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। इसके साथ ही पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

घटना सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी महिला को पहले से जानते थे या घटना से पहले उनकी मुलाकात हुई थी। इसके अलावा घटना के पीछे की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है।