o सम्मोहन और तंत्र-मंत्र का झांसा देकर मंगलसूत्र व चांदी की पायल उतरवाई, सोने के 4 लॉकेट सहित मोबाइल और बाइक जब्त
भानुप्रतापपुर। संतान प्राप्ति की दवाई देने के बहाने महिला को झांसे में लेकर सोने-चांदी के गहने लूटने के मामले में भानुप्रतापपुर पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने के 4 लॉकेट, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पांच व्यक्ति महिला के घर पहुंचे और संतान प्राप्ति की दवाई देने की बात कही। दवाई के एवज में 3,700 रुपये की मांग की गई, जिसका ऑनलाइन भुगतान महिला ने किया। इसके बाद 30 सितंबर को आरोपी दोबारा महिला के घर पहुंचे और हाथ की नाड़ी देखकर किसी के द्वारा कुछ किए जाने तथा उसका काट करने का झांसा दिया।
साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने इसके लिए 12 हजार रुपये मांगे। महिला द्वारा पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने काम होने के बाद पैसे देने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर सम्मोहन और काट करने का झांसा देकर महिला से सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये तथा चांदी की पायल, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई है, उतरवा ली। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन तथा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने जोत कुमार ठाकुर (24 वर्ष), निवासी टेड़ेसरा, जिला राजनांदगांव और गोकुल (27 वर्ष), निवासी आरीकोनारी, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक रामवीर जाड़े और आरक्षक राजकुमार यादव (क्रमांक 735) शामिल रहे।
छठ पर्व पर भाटापारा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा बढ़ी, RPF का सघन चेकिंग अभियान जारी
