धमतरी। विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्तर पर लेखापाल (संविदा) के 4 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.nic.inऔर www.dhamtari.gov.in पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इन पदों पर भर्ती के लिए 28 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत 22 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त आवेदनों का भर्ती मापदंडों के अनुसार परीक्षण करने के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक की गई है।
जारी सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थियों को 13 से 23 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा साधारण डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से वीबीजीराम जी शाखा, जिला धमतरी में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
कोरिया में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 67 मामलों में 46,200 रुपये का जुर्माना वसूला
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप आवेदनों का परीक्षण किया गया है। अभ्यर्थियों को सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रमाणिक दस्तावेजों के साथ दावा प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 नवंबर के बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
