छठ पर्व पर भाटापारा रेलवे स्टेशन में सुरक्षा बढ़ी, RPF का सघन चेकिंग अभियान जारी

Follow Us

भाटापारा। छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए भाटापारा रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन में बेवजह घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है । यात्रियों से समुचित पूछताछ का अभियान भी चल रहा है वेटिंग हॉल में बेवजह बैठने वाले लोगों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में स्टेशन में अभियान चल रहा है इस बार स्टेशन में विशेष बात यह भी देखने में आई है कि रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लोगों को गाड़ियों में चढ़ाने की कोशिश की जा रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी दुर्घटना ना हो पाए इस मामले में स्वयं निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला भी शामिल है गुरुवार की रात को दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस कोरबा इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस में विशेष रूप से अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर लोगों को सुविधा प्रदान की गई है। छठ पर्व के कारण स्टेशन में ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ चल रही है।

मुझे जबरन भाजपाई बताया, मैं हूं पक्का कांग्रेसी- रामबिलास