कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

5 से 15 हजार रुपये में देते थे खाते
दुर्ग पुलिस की जामुल-पद्मनाभपुर और ्रष्टष्ट की संयुक्त कार्रवाई, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड और मोबाइल जब्त

दुर्ग। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर करने वाले म्यूल बैंक खातों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जामुल, थाना पद्मनाभपुर और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले खाताधारकों को 5 हजार से 15 हजार रुपये तक दिए जाते थे।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के लेन-देन और विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन और उसे अलग-अलग खातों में स्थानांतरित कर वास्तविक स्रोत छिपाने के लिए किया जा रहा था। संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है।

विंग कमांडर बना देश का दुश्मन, न्यूड तस्वीरों के लालच में पाकिस्तान को लीक कर दी वायुसेना की खुफिया जानकारी

पुलिस के अनुसार, थाना जामुल में दर्ज अपराध क्रमांक 522/2026 में तीन खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना पद्मनाभपुर के अपराध क्रमांक 439/2026 में नौ खाताधारकों और दो एजेंटों सहित 11 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) और 317(4) के तहत अपराध दर्ज हैं।

जामुल थाना क्षेत्र के मामले में मनोज यादव (49), प्रदीप कुमार (61) और अक्षय राज (30) को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के मामले में महेश महानंद, उपेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सोनी, कुंदन कुमार, सुमित कुमार सिंह, लोकेश बघेल, मोहन मांझी, अंकित डोगरे, आशुतोष तांडी, हेमा सिन्हा और सरस्वती ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। इनमें उपेन्द्र सिंह और कुंदन कुमार की भूमिका एजेंट के रूप में सामने आई है।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने के साथ उनसे संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और पंजीकृत मोबाइल सिम भी साइबर अपराधियों को सौंप देते थे। जामुल क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा और पद्मनाभपुर क्षेत्र में एक्सिस बैंक के संबंधित खातों की जांच की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

धमतरी में लेखापाल के 4 संविदा पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी, 23 नवंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें। बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।

पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार होने या बैंक खाते के दुरुपयोग की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। साइबर अपराध की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1930 और आधिकारिक वेबसाइट 222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर दर्ज कराई जा सकती है।