रायपुर। एनसीआरबी पोर्टल से प्राप्त शिकायत बालको एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के संबंध में थाना तेलीबांधा में प्राप्त होने पर,थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 धारा 67(ए) 67(बी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज कर विवेचना में दिया गया।
इसी दौरान विवेचना साक्षयो का संकलन कर आरोपी मनीष राजभर पिता नगीना राजभर उम्र 26 साल निवासी चंडी नगर समृद्धि कॉलोनी के पास थाना खमहारडीह को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरकाक्षा हेतु भेजा गया।
