Lock Upp 2 में शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘मैं एंगेज्ड हूं, अब सीधा शादी करना चाहती हूं’

Follow Us

मुंबई। टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शो के चौथे एपिसोड में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है और अब वह सीधे शादी करना चाहती हैं। दरअसल, अपनी सह-प्रतियोगी श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान शिवांगी ने कहा, “मैं सीधा शादी करना चाहती हूं।” जब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लड़का पसंद है, तो मुस्कुराते हुए उन्होंने जवाब दिया, “मैं एंगेज्ड हूं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

शिवांगी जोशी इससे पहले अभिनेता कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रही थीं। हालांकि बाद में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। फिलहाल उन्होंने अपनी सगाई किससे की है, इस बारे में शो में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में अपनी दमदार अदाकारी से घर-घर पहचान बना चुकी हैं।

इस बार ‘Lock Upp 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। शो में राम कपूर, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला, आकांक्षा चौधरी, सूफी मोतीवाला, रियाज़ अली, श्रेया कालरा, योगेश रावत, वरुण यादव, पामेला सेरेना, श्रेष्ठा अय्यर और माधुरी ग्रोवर समेत कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।