ढोलकल गणेश की प्रतिकृति बनी आकर्षण का केंद्र

Follow Us

o बच्चों ने 11वीं शताब्दी की गणेश प्रतिमा और पहाड़ी का तैयार किया अनोखा स्वरूप

भानुप्रतापपुर। नगर से लगे नारायणपुर में गणेशोत्सव के अवसर पर बच्चों द्वारा तैयार की गई भगवान श्रीगणेश की अनोखी प्रतिमा और ढोलकल पहाड़ी की प्रतिकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणेशोत्सव के लिए बच्चों ने 11वीं शताब्दी की प्रसिद्ध ढोलकल पहाड़ी पर विराजमान भगवान श्रीगणेश की प्राचीन प्रतिमा का स्वरूप तैयार किया है।

पुलिस लाइन में घुसा जहरीला करैत: बच्चों में दहशत, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

पहाड़ी की प्रतिकृति के बीच स्थापित गणेश प्रतिमा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो श्रद्धालु स्वयं ढोलकल की पहाड़ी पर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हों। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले के बच्चे पिछले 11 वर्षों से गणेशोत्सव के दौरान इसी तरह की आकर्षक झांकियां और प्रतिमाएं तैयार करते आ रहे हैं। बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत से तैयार यह झांकी क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा और आकर्षण का विषय बनी हुई है।

विश्वकर्मा जयंती 2026: विश्वकर्मा पूजा पर करें ये 3 खास उपाय, व्यापार से घर खरीदने तक मिलेगा लाभ