विश्वकर्मा जयंती 2026: विश्वकर्मा जयंती का पर्व भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि इस दिन मशीनों, औजारों, वाहनों और काम में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी विधि-विधान से पूजा करने की परंपरा है। कई जगहों पर इस दिन औजारों और मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, तब विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को होगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के साथ कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपायों से धन लाभ, व्यापार में तरक्की और अपना घर खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग बन सकते हैं। यदि आप भी जीवन में इन क्षेत्रों से जुड़ी परेशानियों से राहत पाना चाहते हैं, तो विश्वकर्मा जयंती पर बताए गए इन उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दिन कौन से उपाय करना शुभ माना जाता है और इनसे क्या लाभ मिल सकते हैं।
गणेश विसर्जन 2026: स्थापना के तीसरे दिन बप्पा को कैसे दें विदाई? जानें सही विधि
धन लाभ के लिए उपाय:
धन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक कलश में साफ पानी भरें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के डालकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रख दें। इसके बाद कलश को लाल कपड़े से ढककर कलावा बांधें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस कलश को घर की पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
व्यापार में तरक्की के लिए उपाय:
कारोबार में लगातार आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक लाल कपड़ा लें। इसमें चार लौंग, चार कपूर, चार चांदी या एक रुपये के सिक्के और चार मुट्ठी चावल रखकर पोटली बना लें। पूजा के बाद इस पोटली को व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी या गल्ले में सुरक्षित रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से कारोबार से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और व्यापार में वृद्धि के अवसर बनते हैं।
अनंत चतुर्दशी 2026: इस दिन होगा गणपति बप्पा का विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त- रवि योग
अपना घर खरीदने के लिए उपाय:
यदि लंबे समय से अपने घर का सपना पूरा करने की इच्छा है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करके श्रद्धापूर्वक ‘ॐ आधार शक्तये नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद आटे की सहायता से अपने मनचाहे घर की आकृति बनाकर उसे भगवान विश्वकर्मा के सामने रखें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से घर खरीदने या निर्माण से जुड़ी बाधाओं को दूर करने और मनोकामना पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होता है।


