रायपुर रेल मंडल के अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी को मिला सम्मान

Follow Us

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य एवं छतीसगढ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के यात्री सुविधाओं के अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया। रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने वाणिज्य विभाग में रहते हुए निरंतर 02 वर्षो से अधिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के यात्रियों की सेवा करते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर हर कार्य में नई सफलता हासिल की इनका एक ही उद्देश्य रहा, कि रायपुर रेलवे स्टेशन पर संपूर्ण सुविधा यात्रियों को निर्बाध मिले

अवधेश कुमार त्रिवेदी का नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में चीफ़ फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर (CFTM) पद पर हुआ है । इन्हें सम्मानित करने छतीसगढ चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार बागडोदिया, विहंगम योग के उमेश अग्रवाल जी अपनी टीम के साथ अग्रसेन महाराज का दुपट्टा, फूलो के गुच्छे, स्मृति चिह्न, शॉल पहनाकर सम्मानित किया। महेंद्र कुमार बागडोदिया ने अवधेश कुमार त्रिवेदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए गोरखपुर रहकर भी छतीसगढ की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने की बात कही।