रायपुर। नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 3 क्षेत्र में होटल दक्षिण सूत्र की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान होटल दक्षिण सूत्र द्वारा बाहर कचरा डाले जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी.
इस पर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी द्वारा होटल दक्षिण सूत्र के सम्बंधित संचालक पर तत्काल 2500 रूपये का ई चालान किया गया और उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए रायपुर नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का स्थल पर पहुंचकर जोन के स्तर पर त्वरित निदान जोन 3 के सम्बंधित स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया.
