भारत में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा: एप्पल का 100 करोड़ का बड़ा निवेश, 150 मेगावाट हरित ऊर्जा का लक्ष्य

Follow Us

नई दिल्ली। टेक दिग्गज कंपनी Apple Inc. ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य देश में 150 मेगावाट से अधिक ग्रीन एनर्जी क्षमता विकसित करना है, जिससे करीब 1.5 लाख घरों को स्वच्छ बिजली मिल सकेगी। इस परियोजना के लिए Apple ने CleanMax के साथ साझेदारी की है। कंपनी का फोकस सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देना है, ताकि भारत में क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम को मजबूती मिल सके। यह निवेश न केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएगा, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद करेगा।

Apple पहले भी भारत में अपने ऑफिस और रिटेल स्टोर्स को 100% रिन्यूएबल एनर्जी से चलाने की दिशा में काम कर चुकी है। इसके साथ ही कंपनी WWF-India के साथ मिलकर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दे रही है। कंपनी ने गोवा के “Saahas Zero Waste” मॉडल को अपनाकर इसे अन्य शहरों जैसे कोयंबटूर में भी लागू करने की योजना बनाई है, ताकि कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा Apple ने Acumen के साथ मिलकर ग्रीन स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना भी शुरू किया है, जिसमें 6 शुरुआती स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरशिप दी जा रही है। Apple का लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह कार्बन न्यूट्रल बनना है और भारत में यह निवेश उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।