रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 स्वास्थ्य विभाग को मिली स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत जीई मार्ग में एनआईटी के आसपास 7 भिन्न संस्थानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया.
औचक निरीक्षण में 7 विभिन्न संस्थानों में गन्दगी और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मिला और इस सम्बन्ध में प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी. इस पर जोन 7 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित 7संस्थानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कुल 50 हजार रूपये का ई चालान किया.
