लगातार बारिश को लेकर विधायक सावित्री मंडावी ने आम जनता से की सावधानी बरतने की अपील

Follow Us

भानुप्रतापपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने आम जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदी-नालों और जलमग्न क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोग अति उत्साह में जलमग्न क्षेत्रों के पास जाने से बचें। पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास बिल्कुल न करें।

पेड़ गिरने से मेन रोड हुआ जाम, पुलिस ने तत्परता दिखाकर तुरंत हटाया पेड़

उन्होंने लोगों से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा बच्चों को भी नदी-नालों और जलमग्न स्थानों के आसपास जाने से रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विधायक ने अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें अथवा स्थानीय कोटवार, सरपंच या प्रशासनिक अमले के माध्यम से प्रशासन तक जानकारी पहुंचाएं। विधायक सावित्री मंडावी ने कहा सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

यूएन में हाफिज सईद पर घिरे शहबाज शरीफ, कार्रवाई के सवाल पर बचते नजर आए पाक पीएम