रायपुर में नाइजीरियन कपल के बीच सड़क पर हुआ विवाद, भारतीय लड़कियों के साथ डांस करने पर भड़की युवती

Follow Us

रायपुर। कठोरतालाब इलाके में दीपावली की खरीदारी के दौरान एक नाइजीरियन युवक और युवती के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह एक नाइट पार्टी थी, जहां युवक ने कुछ भारतीय लड़कियों के साथ डांस किया था। इसी बात को लेकर उसकी साथी युवती नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों की बातचीत समझने के लिए अंग्रेजी जानने वाले एक व्यक्ति को बुलाया गया। बातचीत के दौरान पता चला कि युवती अपने साथी के भारतीय लड़कियों के साथ डांस करने से नाराज थी। उसने युवक के व्यवहार पर आपत्ति जताई और उस पर बेवफाई का आरोप भी लगाया।

कठोरतालाब बाजार में दीपावली की खरीदारी के चलते पहले से ही काफी भीड़ थी। इसी बीच दोनों के विवाद के कारण सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वाहनों की लंबी कतारें लगने से कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।