पेड़ गिरने से मेन रोड हुआ जाम, पुलिस ने तत्परता दिखाकर तुरंत हटाया पेड़

Follow Us

भानुप्रतापपुर। भानबेड़ा बाजार के पास मेन रोड पर शुक्रवार करीब 1 बजे अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बिना देर किए सड़क से पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस जवानों ने पेड़ को काट-पीटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारू हो सका। अचानक पेड़ गिरने के बाद सड़क बंद होने की स्थिति में पुलिस की तत्परता और सक्रियता से वाहन चालकों एवं राहगीरों को राहत मिली।

यूएन में हाफिज सईद पर घिरे शहबाज शरीफ, कार्रवाई के सवाल पर बचते नजर आए पाक पीएम

इस दौरान वीरेंद्र नेताम, फत्तू राम उसेंडी, महेंद्र मांडवी, दिनेश उसेंडी और गजेंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। समय रहते सड़क से पेड़ हटाए जाने से बड़ी परेशानी और संभावित दुर्घटना को भी टाला जा सका।

जेन जी वोटरों पर छिड़ी सियासी जंग, जयराम रमेश ने राजीव गांधी के इस फैसले का किया जिक्र