० मैराथन में बालक वर्ग में फैजू राम शोरी और बालिका वर्ग में सलानी भंडारी ने हासिल किया प्रथम स्थान, पुलिस ने बच्चों को यातायात नियम व ० सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोण्डागांव। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना मर्दापाल क्षेत्र में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 11 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा (रापुसे) के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मर्दापाल नरेंद्र पुजारी के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी श्री भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में किया गया।
Read more :- वित्त मंत्री चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फैजू राम शोरी ने प्रथम, सिया राम शोरी ने द्वितीय और रामाधी नेताम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सलानी भंडारी प्रथम, यशोदा कोर्राम द्वितीय और रेणुका बेलसरिया तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मर्दापाल की सरपंच जयंती कश्यप, ग्राम पटेल संतोष ठाकुर, वार्ड पंच प्रकाश ठाकुर, कन्या छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती शेमीन पात्रे तथा ग्राम मर्दापाल कोटवार यशवंत दास मानिकपुरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को यातायात नियमों, बच्चों से संबंधित अपराध, गुड टच-बैड टच और डायल-112 जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जागरूक किया गया।मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रभावना को बढ़ावा देने के साथ उन्हें सामाजिक एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना प्रभारी मर्दापाल भुनेश्वर नाग सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Read more :- गरियाबंद : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस परेड में दिखेगा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा
