गरियाबंद : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस परेड में दिखेगा अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा

Follow Us

o माओवादियों से जंग में शहीद जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मान
o गरियाबंद में हर घर तिरंगा अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

गरियाबंद। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परेड में 17वीं/19वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना पुरुष एवं महिला, एसपीसी गर्ल्स तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के दल शामिल होंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर करेंगे। जबकि प्रशिक्षु सूबेदार अभिनव सिंह राजपूत परेड टू आईसी तथा प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश बंजारे रिजर्व कमांडर की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पुलिस बैंड, मंच पायलेटिंग दल, वाहन पायलेटिंग दल तथा दर्शन वाहन की भी व्यवस्था की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

Read more: वित्त मंत्री चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहणhttps://amritsandesh.com/finance-minister-choudhary-to-hoist-the-flag-in-raigarh/

हर घर तिरंगा अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिले में हर घर तिरंगा-2026 कार्यक्रम का आयोजन सोमवार, 17 अगस्त 2026 तक तीन चरणों में किया जाएगा। अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read more: हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्राhttps://amritsandesh.com/har-ghar-tiranga-campaign-grand-tiranga-yatra-taken-out-under-the-leadership-of-minister-rajwade/