खुर्सीपार में 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 3.97 लाख रुपये की सामग्री जब्त

Follow Us

भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये आंकी गई है। मादक पदार्थ के अलावा तीन मोबाइल फोन, 16 हजार 100 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ लोग हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना पर खुर्सीपार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27), मोंटी अरोरा (32) और मोहम्मद आफताब (24) के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 12.06 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन, 16,100 रुपये नकद और स्कूटी क्रमांक ष्टत्र 07 क्चत्र 2789 बरामद की गई। जब्त सामग्री में मोबाइल फोन की कीमत 90 हजार रुपये और स्कूटी की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

जिले में खरीफ की भांति रबी में भी ई-टोकन क्यूआर कोड से मिलेगी खाद

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।