अजमेर । नसीराबाद रोड स्थित आदर्श नगर क्षेत्र में डीएवी शताब्दी स्कूल के सामने देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीषण हादसे का शिकार हो गई। अत्यधिक गति के कारण वाहन सड़क पर दो बार पलटा खाते हुए डिवाइडर से टकरा गया और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद कार सवार यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और खिड़कियों के रास्ते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते बाहर निकलने के कारण बड़ा जानी नुकसान टल गया, हालांकि यात्रियों को चोटें आई हैं। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, मची अफरा-तफरी
संतुलन बिगड़ा: स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात सड़क खाली होने की वजह से कार की गति काफी अधिक थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।स्थानीय लोगों ने की मदद: जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालने व प्राथमिक मदद में जुट गए।यातायात बहाल: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर मार्ग पर यातायात सुचारू कराया।
