भीमपुरी गांव में युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, गांव में मचा हड़कंप

Follow Us

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय आत्माराम नेताम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गांव के पूर्व सरपंच का चचेरा भाई था। गुरुवार रात युवक का शव गांव में स्थित एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।