रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाली में गिरी, चालक गंभीर घायल

Follow Us

रायपुर। रायपुर–बिलासपुर हाईवे के सकरा इलाके में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधी नाली में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार कार में केवल चालक ही सवार था। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से नाली से बाहर निकाला गया।