काँकेर । शहर में आज शाम 6:30 बजे के लगभग मूसलाधार वर्षा होने के कारण लोगों को आठ दिनों से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ तेज हवा तथा वज्रपात भी हुआ । पहली बार देखा गया कि शहर के लगभग बीच में भंडारी पारा रोड स्थित जमात खाना के सामने नारियल के पेड़ पर भयानक आवाज़ के साथ बिजली गिरी। यदि नारियल के पेड़ ने बिजली को झेल नहीं लिया होता तो वह जमातखाने पर गिरती ,जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता था। नारियल के वृक्ष ने वहां वर्षा से बचने के लिए खड़े अनेक लोगों को बचा लिया।
धुआंधार बारिश के बावजूद नारियल वृक्ष की आग घंटों तक जलती रही। बड़ी देर तक घटना स्थल में भीड़ लगी रही। हाल के वर्षों में शहर के बीचो-बीच बिजली गिरने का यह पहला मामला है।
