नई दिल्ली। भारत और इटली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए 2027 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वच्छ ऊर्जा और जैव प्रौद्योगिकी सहित प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त शोध कार्यक्रम शुरु करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इटली की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी के साथ द्विपक्षीय बैठक में वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त शोध परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की ‘पिंक लाइन’ का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री के साथ की यात्रा
डॉ. सिंह ने बताया कि भारत और इटली के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग के तहत अब तक 150 से अधिक संयुक्त परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। वर्ष 2025-27 के सहयोग कार्यक्रम में दोनों देशों ने शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान और महत्वपूर्ण शोध के लिए 20 प्रस्तावों को संयुक्त वित्तपोषण देने पर सहमति जतायी है। प्रस्तावित शोध क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, बिग डेटा, हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, जीन थेरेपी, एमआरएनए तकनीक और जैव विनिर्माण शामिल हैं।
मैट हेनरी का कहर, न्यूजीलैंड ने भारत पर 244 रनों से बड़ी जीत दर्ज की
गौरतलब है कि डॉ. सिंह देश के प्रमुख विज्ञान और औद्योगिक रखने के संस्थानों के प्रमुख तथा अन्य विशेषज्ञों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ 11 से 15 नवंबर तक इटली की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
