रायपुर में युवक के सिर पर वॉशबेसिन उखाड़कर मारीः क्लिनिक में थूकने से रोका तो भड़के आरोपी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक क्लिनिक के अंदर युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में थूकने से मना करने पर तीन युवकों ने पहले गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, फिर क्लिनिक का वॉशबेसिन उखाड़कर युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की शाम करीब 6 बजे प्रखर रजन क्लिनिक के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अमन निहाल, विशाल सोनी और अमन यादव नशे की हालत में वहां पहुंचे। तीनों क्लिनिक में रखी वेट मशीन पर अपना वजन करने लगे और अस्पताल परिसर में थूकने लगे। इस पर प्रखर के भाई अनिमेष मेश्राम ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। बात इतनी बढ़ गई कि तीनों आरोपी एक राय होकर अनिमेष के साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।

वाशबेसिन को उखाडकर हमला

क्लिनीक के वाशबेसिन को उखाडकर बार बार अनिमेष के सिर एवं शरीर में प्राण घातक प्रहार किया है तथा अमन यादव वहां प्लास्टीक के चेयर से तथा विशाल सोनी डंडा से बार बार मारपीट किए जिससे अनिमेष मेश्राम के सिर, बांये हाथ में, कान के पास एवं आंख के उपर गंभीर चोटे आई है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 414/2026 धारा 109.3 (5) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी महित गवाहों से विस्तृत पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घण्टो में ही आरोपी अमन निहाल, विशाल सोनी, अमन यादव की पतासाजी करते हुए आरोपी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताद्ध करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खुर्सी प्लास्कि, बास के लकडी का डंडा, जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।