रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं। यह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होकर लगभग ढाई बजे तक चलेगी, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा और चल रही योजनाओं की प्रगति पर विशेष फोकस किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे।बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री बैठक के दौरान विकास कार्यों की गति तेज करने और लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर जोर देंगे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम साय मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।
मंत्रालय में आज सीएम साय की अहम बैठक, विकास कार्यों और योजनाओं पर होगी समीक्षा
