आईआईटी-बीएचयू में मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती पर आज स्मारक सिक्का जारी करेंगी वित्तमंत्री

Follow Us

वाराणसी। भारतीय ज्ञान परंपरा और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्तुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वाराणसी में स्मारक सिक्का जारी करेंगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) की ओर से आयोजित जयंती समारोह के तहत स्वतंत्रता भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मुत्तुस्वामी दीक्षितर के सम्मान में 250 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

कोयला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति से मजबूत होगी आर्थिक संरचना : सतीश चंद्र दुबे

समारोह में देश के प्रख्यात कलाकारों द्वारा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की गायन एवं वीणा प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को रेखांकित करने के साथ ही मुत्तुस्वामी दीक्षितर के सांस्कृतिक योगदान को सम्मानित करना है। मुत्तुस्वामी दीक्षितर कर्नाटक संगीत की महान त्रिमूर्ति में शामिल थे। उनकी रचनाएं भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमूल्य धरोहर मानी जाती हैं। उनकी संगीत रचनाओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित महिला थाने का किया उद्घाटन