महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नवनिर्मित महिला थाने का किया उद्घाटन

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कल रात फीता काटकर नवनिर्मित महिला थाने का उद्घाटन किया। आज मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने जून 2022 में महिला थाने की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की थी। अब तक जिले में महिला सेल के माध्यम से महिलाओं से संबंधित शिकायतों और अपराधों पर कार्रवाई की जा रही थी। महिला सेल का उन्नयन कर इसे पूर्ण महिला थाने का स्वरूप दिया गया है।

पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में 27 जिलों में जिला परिषद एवं 116 पंचायत समिति सदस्यों के लिए शुरु हुआ मतदान 

नवस्थापित महिला थाने में दुष्कर्म, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना, दहेज मृत्यु सहित महिलाओं से जुड़े गंभीर अपराधों की विवेचना की जाएगी। इसके अतिरिक्त पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की जांच भी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि महिला थाने की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। साथ ही पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील और सुरक्षित वातावरण में शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला थाने की शुरुआत से जिले में महिला सुरक्षा संबंधी शिकायतों के निराकरण और अपराधों की विवेचना को गति मिलने की उम्मीद है।

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रहे संघर्ष को बातचीत से सुलझाने का दिया आदेश