नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जांच और कानून के मोर्चे पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन कर्मियों को उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। सीबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी के मुताबिक, सम्मान पाने वालों में 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। वहीं, 15 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।
Read more: शौर्य को सलाम: 1057 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदकhttps://amritsandesh.com/salute-to-valour-gallantry-and-service-medals-for-1057-police-personnel/
इन सम्मानों को जांच एजेंसी के लिए काम करने वाले अधिकारियों के समर्पण और कठिन परिस्थितियों में निभाई गई जिम्मेदारियों की पहचान के तौर पर देखा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल पदक पाने वाले कर्मियों के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि सीबीआई के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा। देशसेवा में योगदान देने वाले सभी सम्मानित कर्मियों को सलाम।
Read more: गया नगर–चंडी मंदिर–तमेरपारा मार्ग पर 8 दिनों से फूटी पाइपलाइन,अरुण वोरा ने किया निरीक्षण, कलेक्टर से तत्काल मरम्मत की मांगhttps://amritsandesh.com/pipeline-burst-for-8-days-on-the-gaya-nagar-chandi-mandir-tamerpara-route-arun-vora-inspected-the-site-and-demanded-immediate-repairs-from-the-collector/
