हनुमान अंश सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया पर अपने अगले अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार

Follow Us

 o नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित यह फिल्म 27 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज़ होगी, जिसके बाद जल्द ही सोनी मैक्स पर इसका टेलीविजन प्रीमियर होगा 

मुंबई। ‘हनुमान अंश’ आस्था और भक्ति पर आधारित एक सशक्त और भावनात्मक कहानी है, जिसने दुनियाभर के दर्शकों के दिलों को छुआ है। अब यह फिल्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के माध्यम से भारत के घर-घर तक पहुँचने के लिए तैयार है। अपनी उल्लेखनीय सफलता के बाद, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने इस फिल्म के लीनियर और डिजिटल कंटेंट राइट्स हासिल किए हैं, जो नेटवर्क के कंटेंट पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण जुड़ाव है। नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवा बालक की कहानी है, जो ईश्वर की खोज में अपनी यात्रा पर निकलता है। आस्था और शाश्वत मानवीय मूल्यों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने अपनी कहानी के माध्यम से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

तृष्णा की अंधी दौड़ में खोता इंसान, संतुष्टि में ही है समाधान आलेख – नम्रता सिंह उर्मिला फाउंडेशन

अजय भालवंकर, चीफ कंटेंट ऑफिसर, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया:
“सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में हमारा मानना है कि ऐसी प्रभावशाली कहानियाँ दर्शकों तक पहुँचाई जानी चाहिए, जो उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ें और लाखों घरों का हिस्सा बनें। ‘हनुमान अंश’ इसका एक बेहतरीन उदाहरण है कि किस तरह दमदार कहानी कहने की कला उम्मीदों से आगे बढ़कर लोगों का दिल जीत सकती है। इस फिल्म का सफर इसलिए भी खास है, क्योंकि इसने दुनियाभर के दर्शकों से जुड़कर परिवारों की पसंदीदा फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। हमें खुशी है कि हम इस लोकप्रिय फिल्म को अपने डिजिटल और लीनियर प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं, ताकि वे इसकी प्रेरणादायक कहानी का अनुभव कर सकें।”

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था लागू, किसान घर बैठे चुन सकेंगे बिक्री की तारीख