भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में रचिन रवींद्र और कॉन्वे की वापसी

Follow Us

वेलिंग्टन। रचिन रवींद्र को भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है। अलावा डेवन कॉन्वे को भी टीम में जगह दी गई है। सीरीज़ का पहला टेस्ट 19 नवंबर को वेलिंग्टन में शुरू होगा। सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश करते हुए रचिन के दाएं कंधे की हड्डी खिसक गई थी। इस चोट के कारण वह भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज और फिलहाल जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रहे।

रवींद्र के अलावा डेवन कॉन्वे को भी टीम में शामिल किया गया है। ऑकलैंड में वनडे सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें कनकशन हुआ था। विकेटकीपर टॉम ब्लंडल क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “तीनों खिलाड़ी अपनी-अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।”

बंगलादेश महिला टीम में फिटनेस और अनुशासन की कमी है: सरवर

अगर ब्लंडल भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलते हैं तो वह अपने टेस्ट करियर का 50वां मैच पूरा कर लेंगे। न्यूजीलैंड की टीम काफी हद तक वैसी ही है, जिसने जून में इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराया था। इस टीम में बल्लेबाज केन विलियमसन शामिल नहीं हैं, जिन्होंने उस दौरे के बीच में ही संन्यास ले लिया था। तेज गेंदबाज विल ओरूर्क की वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत निगरानी की जा रही है, क्योंकि इस सीरीज के बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच खेलने हैं। वहीं बेन सीयर्स टखने की चोट और जैक फाउल्क्स कूल्हे की चोट भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

टीम में एकमात्र नया नाम तेज़ गेंदबाज़ जैकब डफ़ी का है। वह पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके थे। बीजे वॉटलिंग सोमवार को टीम से जुड़ेंगे। वह ल्यूक रॉन्ची की जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच बने हैं। वह पहले टेस्ट के शुरू होने से तीन दिन पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), डेवन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, डैरिल मिशेल, हेनरी निकल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नेथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

आईपीएल की बड़ी डील: हार्दिक पांड्या पंजाब में गए, अर्शदीप मुम्बई मे हुए शामिल