ब्रेकिंग: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Follow Us

o स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिले 3 राष्ट्रीय पुरस्कार
o 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा देश का सबसे स्वच्छ शहर
o पिछले वर्ष भी देश में प्रथम स्थान पर था बिल्हा
o बिलासपुर बना देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट टाउन
o छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार रायपुर को
o राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीनों नगरीय निकायों को किया पुरस्कृत
o उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए पुरस्कार, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी साथ में रहे मौजूद
o नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह
o केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी समारोह में हुए शामिल

रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। प्रदेश के बिल्हा, बिलासपुर और रायपुर नगरीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव हासिल किया है। खास बात यह है कि बिल्हा ने पिछले वर्ष भी इस श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, बिलासपुर को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ रीवर फ्रंट टाउन घोषित किया गया है। इसके अलावा रायपुर को छत्तीसगढ़ के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है।

जिले में एफ एस एस प्रणाली लागू: मोबाइल ऐप से बुकिंग और टोकन के आधार पर मिलेगा रासायनिक उर्वरक

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीनों नगरीय निकायों को सम्मानित किया। प्रदेश की ओर से डिप्टी सीएम अरुण साव ने पुरस्कार ग्रहण किए। इस दौरान प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा सहित संबंधित नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए। तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों की उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान, बेहतर नगरीय प्रबंधन और नागरिक सहभागिता के प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

शुभेंदु ने ममता के ‘वीआईपी कल्चर पर निशाना साधा